Mohan Bhagwat: "हमारे राष्ट्रवाद से दूसरों को कोई खतरा नहीं, भारत में हिटलर नहीं हो सकता" बोले RSS प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने शुक्रवार को कहा कि, भारत की राष्ट्रवाद संकल्पना ‘वसुधैव कुटुम्बकम' ('The whole world is a family) पर आधारित है और यह किसी दूसरे देश के लिये कोई खतरा पैदा नहीं करता इसीलिए यहां पर कोई हिटलर (Hitler) नहीं हो सकता है. मोहन भागवत, संकल्प फाउंडेशन (Sankalp Foundation) और पूर्व सिविल सेवा अधिकारी मंच द्वारा आयोजित व्याख्यानमाला को संबोधित कर रहे थे .
उन्होंने कहा,‘‘हमारा राष्ट्रवाद दूसरों के लिए किसी भी तरह का कोई खतरा पैदा नहीं करता, यह हमारा स्वभाव नहीं है. हमारा राष्ट्रवाद कहता है कि, पूरी दुनिया एक परिवार है और दुनिया भर के लोगों के बीच इस भावना को आगे बढ़ाता है… इसलिए, भारत (India) में कोई हिटलर नहीं हो सकता है और अगर कोई होगा तो देश के लोग उसे जड़ से उखाड़ फेंकेंगे.'' उन्होंने आगे कहा, ‘‘विश्व बाजार (World Market) की बात तो सभी लोग करते हैं, लेकिन वसुधैव कुटुम्बकम की बात केवल भारत ही करता है. इतना ही नहीं, विश्व को कुटुंब बनाने के लिए हम काम भी करते हैं. ''
आपको बता दे, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, भारत की राष्ट्रवाद अवधारणा, राष्ट्रवाद की अन्य अवधारणाओं से बिलकुल अलग है, जो या तो धर्म पर आधारित हैं या फिर एक भाषा या लोगों के सामान्य स्वार्थ पर आधारित हैं. मोहन भगवत ने कहा कि, विविधता प्राचीन काल से ही भारत की राष्ट्रवाद अवधारणा का हिस्सा रही है और ‘हमारे लिए अलग-अलग भाषाएं और भगवान की पूजा करने के विभिन्न तरीके स्वाभाविक हैं. यह भूमि न केवल पानी और भोजन देती है बल्कि मूल्य भी देती है. इसलिए हम सभी इसे भारत माता कहते हैं. हम इस भूमि के मालिक नहीं है, हम सभी इसके पुत्र हैं. ये हमारी पुण्यभूमि है, कर्मभूमि है, और ऐसे में हम सभी एक हैं. ''
मोहम्मद अनवार खान
Sandhya Halchal News